वास्तुकला के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश के स्मारकों में शामिल हैं बौद्ध स्तूप और विहार, प्राचीन मठ, शहर, किले, विशालकाय दरवाज़े, महल, मंदिर, मस्जिद, मकबरे, स्मारक और अन्य सामुदायिक भवन। भारत के यह अद्भुत नमूने आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, झांसी, मथुरा, कानपुर, मेरठ और मिर्जापुर बड़े शहरों के शिक्षण संस्थानों और तीर्थ स्थानों पर निर्मित किए गए हैं, जो किन्ही न किन्ही कारणों से खुद में एक आकर्षण का केंद्र हैं।
मुगलिया वास्तुकला में हिंदू, इस्लामिक और मध्य एशियाई संस्कृति की भी झलक देखने को मिलती है। यूपी में स्थित इस्लामिक इमारतों को वैश्विक ख्याति हासिल है। उस दौर की तीन इमारतों को यूनेस्को ने विश्व संरक्षित क्षेत्र घोषित किया हुआ है। यह इमारतें हैं ताज महल, आगरा का किला और बादशाह अकबर के ख्वाबों की राजधानी फतेहपुर सीकरी।