• banner

लॉ म्यूज़ियम और आर्काइव

विधि संग्रहालय और अभिलेखागार (इलाहाबाद में उच्च न्यायालय का एक अनुभाग), अपनी तरह का पहला, 1966 में उच्च न्यायालय के शताब्दी समारोह के दौरान न्यायिक अभिलेखों की प्रदर्शनी के रूप में स्थापित किया गया था। विधि संग्रहालय और अभिलेखागार, में महान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य की वस्तुएं उपलब्ध हैं । गोरखपुर के ऐतिहासिक चौरी-चौरा मामले में ऐतिहासिक निर्णयों का एक हिस्सा, श्रीमती इंदिरा गांधी का चुनावी मामला, मुगलों के दुर्लभ और पुराने फरमान आदि इसके कुछ उदहारण हैं। अभिलेखागार में अमूल्य कलाकृतियाँ और अभिलेख भी हैं जैसे: - मिथिला राजवंश की पांडुलिपि और पं0 जवाहर लाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधान मंत्री) का एक पत्र। । संग्रहालय की एक यात्रा आगंतुकों को हमारी समृद्ध और विविध विरासत की एक स्पष्ट झलक देगी। वर्तमान में यह 10, थॉर्नहिल रोड (साईं मंदिर के पास), इलाहाबाद, फोन नंबर: 0532-2622010 पर स्थित है और आम जनता के लिए खुला है।