• Banner

राजकीय संग्रहालय, झांसी

झांसी किले में स्थित यह संग्रहालय इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों का मनपसंद स्थान है। यह संग्रहालय केवल झांसी की ऐतिहासिक धरोहर को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की झलक प्रस्तुत करता है। यहां चन्देल शासकों के जीवन से संबंधित अनेक जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। चन्देल काल के अनेक हथियारों, मूर्तियों, वस्त्रों और तस्वीरों को यहां देखा जा सकता है।

रानी लक्ष्मी बाई पर एक विशेष गैलरी में टेराकोटा, कांस, पांडुलिपियों, चित्रों और सिक्कों को देखा जा सकता है।

  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • संग्रहालय हर महीने के सोमवार और दूसरे शनिवार को बंद रहता है।