• बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय या बी॰एच॰यू॰ की स्थापना 1916 में राष्ट्रवादी नेता पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा की गयी थी।

डॉ॰ एनी बेसेंट ने भी बी॰एच॰यू॰ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समय के साथ यह भारत के सबसे महान शैक्षणिक केन्द्रों में से एक के रूप में विकसित हुआ। बी॰एच॰यू॰ ने कई महान स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्र निर्माता दिए हैं। इसने बड़ी संख्या में प्रसिद्ध विद्वानों, कलाकारों और वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्र के विकास में अत्यधिक योगदान दिया है।

इसका परिसर 1300 एकड़ से भी अधिक में फैला हुआ है। परिसर में अच्छी सड़कें हैं (एक दूसरे को समकोण पर काटती हुई), अत्यधिक हरियाली, एक मंदिर, एक हवाई पट्टी और भव्य इमारतें हैं जो वास्तुकला का नमूना हैं।