• banner

बहू बेगम मकबरा

बहू बेगम का मकबरा नवाब शूजा-उद-दौला ने अपनी पत्नी उन्मातुज जोहरा बानो की याद में बनवाया था। यह मुगल स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। पूरे परिसर में चारो ओर हरियाली फैली हुई है। यह परिसर अब भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन है और शिया बोर्ड समिति द्वारा इसका प्रबंधन देखा जाता है। मुहर्रम के समय इसकी भव्यता देखने योग्य होती है। इस परिसर के ऊंचे स्थान से पूरे अयोध्या शहर और उसके आसपास का दृश्य देखा जा सकता है।.